उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

accident


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 मिली जानकारी के मुताबिक करीब 5 बजे आर्य नगर, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर निवासी दीपक सिंह (36वर्ष) पत्नी कमलेश (33वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल में रुड़की की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे