उत्तराखंड | मायके नहीं जाने दिया तो महिला ने लगा ली फांसी, मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | मायके नहीं जाने दिया तो महिला ने लगा ली फांसी, मौत

HANGED

देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रायपुर में मायके जाने से मना करने पर महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रायपुर क्षेत्र में मायके जाने से मना करने पर महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। 

थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतका महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी ।पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे