उत्तराखंड- दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

ddn


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)   देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार सुबह दिन दहाड़े डकैती से हड़कंप मच गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे शोरूम के खुलते ही पांच लोग ग्राहक बनकर शोरूम के अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। तुरंत ही सभी कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथों को प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया और करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

 

 महज 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए । पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे