उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, बीजेपी-कांग्रेस को दे पाएंगे टक्कर ?

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, बीजेपी-कांग्रेस को दे पाएंगे टक्कर ?

ukd

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पौड़ी- गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में भले ही मुख्य मुकाबला बारती जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रहा हो लेकिन इस बार उत्तराखंड क्रांति दल ने भी अपनी कमर कस ली है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पौड़ी- गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे