उत्तराखंड- नवविवाहिता की हत्या सेे सनसनी, हुई थी लव मैरिज, पति फरार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- नवविवाहिता की हत्या सेे सनसनी, हुई थी लव मैरिज, पति फरार

sucides


 रुड़की ( उत्तराखंड पोस्ट ) मंगलौर के पठानपुर मोहल्ले में एक बंद मकान से महिला का शव बरामद किया। मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। 

 

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दोनों मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थिति नबी कालोनी में रह रहे थे। मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि दो दिन पहले जेबा खानम ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या हो सकती है।

 

तरन्नुम ने बताया कि वह तभी से बहन जेबा और बहनोई समीर से फोन पर संपर्क कर रही थी, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा था। सोमवार की शाम को वह मंगलौर पहुंची तो उसे मकान का दरवाजा बंद मिला आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई जिसके आधार पर शक के संदेह पर उसने मामले की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी ।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। मकान का ताला लगा होने के कारण पुलिसकर्मियों ने पास के ही निर्माणाधीन मकान से समीर के मकान में दाखिल हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले में निशान मिले हैं इतना ही नहीं बल्कि चेहरा बुरी हालत में था जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पति भी घर से फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे