उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल

accident


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)   ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीनगर से देहरादून आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गया।

 

हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे का है। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 2 लोग सवार थे। वाहन श्रीनगर से देहरादून आ रहा था। तभी शनिवार देर रात करीब 12 बजे के करीब वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

 

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान दिनेश चौधरी (40) निवासी विकासनगर देहरादून के रूप में हुई। जबकि देव सिंह निवासी बदामवाला विकासनगर को इलाज के लिए अस्पताल में एम्स में भर्ती कराया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub