उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल- 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, 8 जिलों के कप्तान बदले

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल- 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, 8 जिलों के कप्तान बदले

transfer


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

 

 

सरकार ने एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें आठ जिलों के एसएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

देहरादून में बीते 48 घंटों के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ नियुक्त किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

  • प्रमेंद्र डोबाल – एसएसपी देहरादून

  • अजय सिंह – एसएसपी एसटीएफ

  • नवनीत सिंह – एसएसपी हरिद्वार

  • मणिकांत मिश्रा – एसपी अभिसूचना

  • अजय गणपति कुम्भार – एसएसपी ऊधमसिंह नगर

  • रेखा यादव – एसपी चंपावत

  • अक्षय प्रहलाद कोण्डे – एसपी पिथौरागढ़

  • निहारिका तोमर – एसपी रुद्रप्रयाग

  • जितेंद्र कुमार मेहरा – एसपी बागेश्वर

  • चंद्रशेखर आर घोड़के – एसएसपी अल्मोड़ा

  • देवेंद्र पींचा – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी

आईजी और डीआईजी स्तर पर बदलाव

सचिव गृह शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के अनुसार:

  • निवेदिता कुकरेती – आईजी एसडीआरएफ

  • प्रह्लाद नारायण मीणा – डीआईजी विजिलेंस

  • यशवंत सिंह – प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर

  • प्रदीप कुमार राय – एसपी सीबीसीआईडी

  • जितेंद्र चौधरी – एसपी अपराध एवं यातायात यूएस नगर

  • निशा यादव – एसपी अपराध एवं यातायात हरिद्वार

  • मनोज ठाकुर – एएसपी कोटद्वार

  • चंद्रमोहन सिंह – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना

सरकार का संदेश साफ

राज्य सरकार ने यह बड़ा फेरबदल बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को सख्त करने के उद्देश्य से किया है। खासतौर पर देहरादून में हालिया हत्या की घटनाओं के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

सरकार का साफ संदेश है कि लापरवाही और कमजोर पुलिसिंग पर अब सख्ती होगी, और जिलों में प्रदर्शन के आधार पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।66666666666666666

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे