उत्तराखंड- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
शनिवार सुबह उन्होंने हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वह देहरादून पहुंची जहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में बने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंचीधाम पहुंचेंगी जहां वह नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






