उत्तराखंड | देश में रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | देश में रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

landslide

उत्तराखंड के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर मिली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की हाल ही में भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट जारी की है जिसमें देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है जबकि टिहरी दूसरे स्थान पर है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर मिली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की हाल ही में भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट जारी की है जिसमें देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है जबकि टिहरी दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में भूस्खलन जोखिम विश्लेषण किया गया है। इसके अनुसार, सर्वाधिक भूस्खलन प्रभावित 147 जिलों में उत्तराखंड के सभी 13 जिले शामिल हैं। इनमें चमोली जिला भूस्खलन जोखिम के मामले में देश में 19वें स्थान पर है। बता दें कि चमोली जिले का जोशीमठ शहर इन दिनों भूस्खलन के खतरे की चपेट में है। वैज्ञानिक इसकी तकनीकी जांच कर खतरे को भांप रहे हैं। बहरहाल उपग्रह से लिए गए चित्रों की रिपोर्ट बता रही है कि उत्तरकाशी देश में 21वें स्थान पर है। पौड़ी गढ़वाल की 23वीं और देहरादून जिले की 29वीं रैकिंग हैं।

देश में सबसे अधिक भूस्खलन घनत्व वाला जिला रुद्रप्रयाग है। यानी भूस्खलन से इस जिले को सबसे अधिक सामाजिक और आर्थिक क्षति होने का खतरा है। यही स्थिति टिहरी जिले की भी है। ये दोनों जिले भौगोलिक रूप से दूसरे जिलों की तुलना में छोटे हैं। इस लिहाज से भी भूस्खलन घनत्व बड़ा दिखाई दिया है।

एटलस के मुताबिक, भूस्खलन के लिहाज से सबसे अधिक जोखिम भरे पहले दो जिले उत्तराखंड में तो सबसे कम संवेदनशील जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर भी राज्य में ही हैं। भूस्खलन की दृष्टि से पूरा प्रदेश संवेदनशील है।

देश के 10 सर्वाधिक भूस्खलन जोखिम जिले

जिला           राज्य                 रैंक

रुद्रप्रयाग        उत्तराखंड                01

टिहरी           उत्तराखंड                 02

थ्रीसूर           केरल                    03

राजौरी         जम्मू और कश्मीर          04

पालक्कड़       केरल                     05

पुंछ              जम्मू और कश्मीर          06

मालाप्पुरम       केरल                     07

दक्षिण जिला      सिक्किम               08

पूरब जिला        सिक्किम              09

कोझीकोडे          केरल                  10

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे