उत्तराखंड - वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन , सीएम धामी ने जताया दुख

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन , सीएम धामी ने जताया दुख

hhhh

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। राज्य की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया।


   

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। राज्य की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया।

 

वे बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम उनका निधन हो गया। 
 

 उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सुशीला बलूनी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्हें भाजपा सरकार में विभिन्न दायित्व भी मिले। बीमारी के बावजूद वे आखिरी समय तक राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। वे ताई जी के तौर पर भी पहचानी गईं।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub