उत्तराखंड रजत जयंती समारोह, FRI पहुंचे पीएम मोदी, गढ़वाली से की संबोधन में शुरुआत

उत्तराखंड आज अपना रजत जयंती वर्ष धूम धाम से मना रहा है। 9 नवंबर यानि आज राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं.
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड आज अपना रजत जयंती वर्ष धूम धाम से मना रहा है। 9 नवंबर यानि आज राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। पीएम प्रदेशवासियों को 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी लगभग ढाई घंटे तक देहरादून में ही रहेंगे। पीएम मोदी प्रदेशवासियों को 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।. राजधानी देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर के मैदान में भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें दो योजनाएं केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना है। देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की अपना संबोधन की शुरुआत गढ़वाली से शुरू की.
पीएम ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
- अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोन में पेयजल आपूर्ति परियोजना का करेंगे लोकार्पण
- पिथौरागढ़ विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ करेंगे
- सरकारी भवनों में ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ करेंगे
- हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन
- सॉन्ग बांध परियोजना का शिलान्यास करेंगे
- जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे
- पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल लेवल में बनाने के लिए शिलान्यास
- विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना
- चंपावत जिले में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना
- नैनीताल में अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






