उत्तराखंड | मंत्रियों के विभागों का हो चुका बंटवारा, आज होगा ऐलान !

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | मंत्रियों के विभागों का हो चुका बंटवारा, आज होगा ऐलान !

उत्तराखंड | मंत्रियों के विभागों का हो चुका बंटवारा, आज होगा ऐलान !

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रीमंडल का भी विस्तार हो चुका है। 8 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट का गठन भी हो चुका है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रीमंडल का भी विस्तार हो चुका है। 8 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट का गठन भी हो चुका है।

इसके अलावा कैबिनेट की पहली बैठक भी हो चुकी है। लेकिन अब तक मंत्रियों के विभागों को बंटवारा नहीं हो पाया है। ऐसे में चर्चा का बाजार गर्म है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा।

बीते दिन कैबिनेट मंत्री बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ। कहा जा रहा है कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो चुका है, बस लिस्ट जारी होनी बाकी रह गई है। अब सभी को मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के विभागों की सूची का इंतजार है।

मीडिया रिपोट्स की मानें तो सूची तैयार हो गई है और आज जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने पास लोनिवि, वित्त और आबकारी सरीखे अहम विभाग रख सकते हैं।

उन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना कम मानी जा रही है जो त्रिवेंद्र कैबिनेट शामिल थे। विभागों के आवंटन की सूची को लेकर मंत्री व राज्यमंत्री भी इंतजार करते रहे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे