उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए ये अहम फैसले, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए ये अहम फैसले, देखिए वीडियो

Cabinet

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार देर शाम को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक थी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य,  और स्वामी यतीश्वरानंद को  मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धामी कैबिनेट की पहली बैठक-

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार देर शाम को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक थी।

पहली कैबिनेट में कई संकल्प भी लिए गए हैं, इनमें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किए जाने के साथ ही कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और रोजगार सृजन शामिल है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि बैठक में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को लेकर सरकारन ने बड़े फैसले लिए गए हैं। उनियाल ने कहा कि फैसलों को लेकर सोमवार सुबह वह विस्तार से जानकारी देंगे।

वहीं शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने  के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे