उत्तराखंड | सीएम धामी की टीम में इन नए चेहरों को किया गया शामिल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | सीएम धामी की टीम में इन नए चेहरों को किया गया शामिल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में 7 नए चेहरों को शामिल किया है। इनको बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए हैं।  


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में 7 नए चेहरों को शामिल किया है। इनको बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए हैं।  

जारी आदेश के अनुसार एक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के साथ एक जन संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। साथ ही चार मीडिया कोऑर्डिनेटर भी बनाए गए हैं। इनमें से कोऑर्डिनेटर समाजिक न्याय, र्कोआर्डिनेटर स्वास्थ के साथ ही मीडिया कोऑर्डिनटर भी बनाया गया है। इसके अलावा एक सलाहकार भी नियुक्त किया गया है।

1 -पूरन चंद नैलवाल को चीफ पीआरओ बनाया गया है।

2- उत्तरकाशी के किशोर चंद्र भट्ट को पीआरओ बनाया गया है।

3-उधमसिंह नगर के रविन्द्र सिंह को कॉर्डिनेटर (सामाजिक न्याय) बनाया गया है।

4 -चमोली के दलबीर सिंह को कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

5- उधमसिंह नगर के राजू सिंह को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

6- उधमसिंह नगर के आनंद मोहन रतूड़ी को कॉर्डिनेटर (स्वास्थ्य) बनाया गया है।

7-पीयूष अग्रवाल को सलाहकार, मुख्यमंत्री बनाया गया है ।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे