उत्तराखंड | CM के लिए सीट छोड़न को तैयार है ये कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या कहा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM के लिए सीट छोड़न को तैयार है ये कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड | CM के लिए सीट छोड़न को तैयार है ये कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बन चुके है। CM तीरथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हुए हफ्ताभऱ हो चुका है, लेकिन अभी तक ये साफ नही हुआ है कि CM तीरथ किस सीट से चुनाव लड़ेगें। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बन चुके है। CM तीरथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हुए हफ्ताभऱ हो चुका है, लेकिन अभी तक ये साफ नही हुआ है कि CM तीरथ किस सीट से चुनाव लड़ेगें। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कोटद्वार विधानसभा सीट छोड़ने को तैयार हैं। हरक सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इस फैसले के बारे में अवगत करा दिया है कि अगर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट छोड़नी है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

हरक सिंह रावत का कहना है कि 10 मार्च को जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन उन्हें जानकारी देने के लिए आया कि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है तो उन्होने उसी समय अपनी इच्छा जताई थी। हरक सिंह रावत का कहना है कि यूपी और उत्तराखंड में उन्हें राजनीति करते हुए 30 साल हो गए हैं। इसलिए अब वह केंद्र में जाकर जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं। अगर पार्टी उनसे सीट छोड़कर लोकसभा चुनाव पौड़ी से लडाना चाहती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे