उत्तराखंड - इन जिलों में आज तेज हवाएं चलने का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - इन जिलों में आज तेज हवाएं चलने का अलर्ट

LIGHTNING


देहरादून .(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। देहरादून  का अधिकतम तापमान आज  37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून  , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वही हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।  गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं मौसम विभाग ने इस साल मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार इस साल 60 फ़ीसदी अधिक बारिश होने का अमुनान है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे