उत्तराखंड आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

Snow


 

देहरादून  (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी  होने की संभावना व्यक्त की है।

 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बुधवार और गुरुवार को बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार है। गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे