उत्तराखंड मौसम : इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
4 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
8 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को पूरे उत्तराखंड में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं 7 अगस्त को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 8 अगस्त को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना जताई गई है।
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







