उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है । ऐसे में आज भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है । ऐसे में आज भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैल को देहरादून , टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों की बात करें तो 7 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






