उत्तराखंड | जारी रहेगी मौसम की मार, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | जारी रहेगी मौसम की मार, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

rain

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा हुआ ही रहने के आसार हैं। राज्य में सोमवार (आज) को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

आपको बता दें कि रविवार की सुबह पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिह के अनुसार मौसम के बदले चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते भले ही बारिश-बर्फबारी में देरी हुई है। लेकिन, फरवरी में अभी तक दो बार हुई बर्फबारी से ग्लेशियर अच्छे रिचार्ज हुए हैं। इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। इस महीने अभी एक-दो बार और ऐसा ही मौसम होने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे