उत्तराखंड- महिला के सिर का कर रहे थे ऑपरेशन, लगाने वाले थे टांका, अचानक दिखी ये चीज तो उड़े डॉक्टरों के होश

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- महिला के सिर का कर रहे थे ऑपरेशन, लगाने वाले थे टांका, अचानक दिखी ये चीज तो उड़े डॉक्टरों के होश

operation


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक महिला के सिर का ऑपरेशन करने के बाद वहां से गोली निकली है। अब यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं कि किस ढंग से यह गोली चली, जो कि सिर के अंदर ही अटक गई।

 

 

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि थानो रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर, चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली । महिला के सिर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई।

 

महिला के बयान के लिए मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नहीं हो पाए। डॉक्टर ने महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसे होने की बात बताई जिसका ऑपरेशन करने पर सिर से गोली निकली है।

 

हरिद्वार से देहरादून पहुंची तानिया की छोटी बहन काव्या ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2020 में शुभम प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा से हुई थी। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। काव्या ने बताया कि उसकी बहन का शादी के बाद से हम लोगों से काम ही संपर्क होता था।

 

शादी के बाद वह केवल 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। काव्या ने बताया उसकी तानिया से आखिरी बार फोन पर करीब दो महीने पहले बात हुई थी। तानिया ने उसे बताया था कि उसके ससुर व उसके भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। बताया कि सितंबर में तानिया के ससुर प्रभु दयाल अपने घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए। मामले को लेकर सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो तानिया और उसका पति शुभम भी घर से कही चले गए। उसके बाद से ही दोनों का फोन स्विच ऑफ करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर में हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे