उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा का निधन, मुख्यमंत्री धामी बोले- अपूरणीय क्षति

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा का निधन, मुख्यमंत्री धामी बोले- अपूरणीय क्षति

Mehra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री प्रह्लाद मेहरा जी का निधन लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रह्लाद दा ने लोक संगीत के माध्यम से हमारी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान देने का अविस्मरणीय कार्य किया। आपके द्वारा गाए गए गीत सदैव देवभूमि की संस्कृति को आलोकित करेंगे।


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से एक दुखद खबर मिल रही है। देवभूमि के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा का निधन हो गया है। मेहरा ने लोक संगीत के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर एक अलग पहचान देने में अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री प्रह्लाद मेहरा जी का निधन लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रह्लाद दा ने लोक संगीत के माध्यम से हमारी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान देने का अविस्मरणीय कार्य किया। आपके द्वारा गाए गए गीत सदैव देवभूमि की संस्कृति को आलोकित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे