बारामूला में उत्तराखंड का लाल शहीद, परिजनों में कोहराम

  1. Home
  2. Dehradun

बारामूला में उत्तराखंड का लाल शहीद, परिजनों में कोहराम

seeeeeeeeeeee


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के बारामूला में उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया ।

 

 

जम्मू‑कश्मीर के बारामूला में तैनात राइफलमैन सूरज सिंह नेगी ने मां भारती की सेवा करते हुए अपनी जान की आहुति दे दी। ड्यूटी के दौरान हुई क्रॉस‑फायरिंग में गोली लगने से उनकी जान चली गई।  शहीद का पार्थिव शरीर बीती देर रात कोटद्वार पहुंचा, जहां आज उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

 मूल रूप से कोटद्वार के लालपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी भारतीय सेना में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। सूरज की शहादत की खबर से उनके गांव सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र में शोक की लहर  छा गई।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरज की शहादत पर दुःख जताया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे