उपनल कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया ये फैसला

  1. Home
  2. Dehradun

उपनल कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया ये फैसला

उपनल कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया ये फैसला

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ा फैसला लिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मियों की सेवा समाप्ती के आदेश को रद्द करवा दिया है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ा फैसला लिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मियों की सेवा समाप्ती के आदेश को रद्द करवा दिया है।

दरअसल पिछले काफी समय से उपलन कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहें हैं। त्रिवेंद्र सरकार ने इन आंदोलनकर्मियों की कोई सुध नहीं ली थी। आंदोलन कर रहे कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के दौरान ही उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन इसी बीच सूबे का निजाम बदल गया। कैबिनेट में सैनिक कल्याण का विभाग गणेश जोशी के पास आ गया।

गणेश जोशी ने विभाग संभालते ही मास्टर स्ट्रोक मार दिया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में गणेश जोशी ने सेवा समाप्ती की घोषणा करने वाले आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश से 22,000 से अधिक लोगों के फायदा पहुंचेगा जो विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए लगे हुए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे