उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

geeta


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर आ रही है। उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया।

 

पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। बताया जा रहा है कि गीता कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। 

 

गीता उनियाल ने अपने बेहतरीन अभिनय से गढ़वाली संगीत जगत के साथ ही गढ़वाली फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन की दुखद खबर से समूचे फिल्म जगत के साथ ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे