उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- यहां 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- यहां 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

Cash Pension


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है।

 

 

विजिलेंस टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ग्रेड देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी Dhanveer Singh Bisht पर आरोप है कि उन्होंने ऋषिकेश के एक स्कूल को ग्रेड देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

ट्रैप में फंसा अधिकारी

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप तैयार किया। तय योजना के मुताबिक, आरोपी अधिकारी अपनी कार से नेपाल फार्म इलाके में पैसे लेने पहुंचा।

सड़क किनारे लेते ही दबोचा

जैसे ही अधिकारी ने सड़क किनारे शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए रायवाला कोतवाली ले जाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे