उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना, सतर्क रहें

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना, सतर्क रहें

Weather Rain Alert


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज  बदला हुआ है । मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार को सुबह राजधानी देहरादून में तड़के हल्‍की बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जनपदों के अनेक स्थानों  में  येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार हैं। वही 2 मई को 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे