उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

LIGHTNING


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

 

मौसम विभाग (IMD) ने 6 और 7 अप्रैल के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अप्रैल को राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 8 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे