उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, 8 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, 8 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Rain Breaking


 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

 

 

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 18 और 19 जून को प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।

 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जून को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

इसके अलावा 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

19 जून को भी मौसम के तेवर नरम पड़ने के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के कई क्षेत्रों में जबकि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे