उत्तराखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

rain


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते दिन राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। आज मौसम का दबाव कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

 

 

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को बागेश्वर, चमोली, देहरादून, चंपावत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में में हल्की से तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

 

25 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 21 से 25 मार्च तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा बना हुआ है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को Danger Level-3 में रखा गया है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को Danger Level-1 में रखा गया है। लोगों को इन क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे