उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार, 27 मार्च को राज्य के सभी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का सीधा असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अधिक खराब बना हुआ है।
इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के सीमांत जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के अन्य पहाड़ी और मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से खराब मौसम का असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






