उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है।
बीते बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं 14 मई को भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 मई को भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में मौसम खराब बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






