उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि , तेज हवा का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि , तेज हवा का अलर्ट

weather alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 

 

मंगलवार सुबह पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बारिश का असर मैदानों तक देखने को मिला। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शाम होते-होते चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिससे पहाड़ों में बारिश और मैदानों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

आज भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए भी चेतावनी जारी की है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट लागू है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 मई तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इससे गर्मी का असर सीमित रहेगा और लोगों को राहत मिलती रहेगी।

स्वास्थ्य सलाह:
हालांकि, मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे