उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश- बर्फबारी का अलर्ट, रहें सतर्क
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पर्वतीय इलाकों में अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। चकराता में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी के बाद ठंड में फिर इजाफा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 और 20 मार्च के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 19 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।
20 मार्च को इन जिलों में ज्यादा असर:
मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा होने के साथ-साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






