उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज ,इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज ,इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जिलों में तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खास तौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी को देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे