उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

weather alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार, 31 मार्च को राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी, बिजली चमकने और मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।

विशेष रूप से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित जोखिम को देखते हुए सतर्क रहने की चेतावनी है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है

आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज पांच अप्रैल तक बना रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं, बादल छाने और हल्की बारिश जैसी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे