उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

weather alert


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक खासतौर पर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी और अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन इसका तापमान पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे