उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस के चलते 5 जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई गई है। हालांकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। जबकि 25 से 28 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






