उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी के आसार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
चटक धूप और शुष्क मौसम के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 10 मार्च को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 10 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। खासकर प्रदेश के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






