उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट

weather alert

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर जारी है।


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर जारी है।

 

मौसम विभाग केअनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को  को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों के 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

 

पहाड़ों के मौसम का मैदानी इलाकों पर असर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

 

15 मार्च तक जारी रह सकता है बदलाव
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 15 मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म रहने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे