उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट

rain


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर जारी है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, 13 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहा सकता है । 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे