उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 29 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है।
इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने के साथ आगामी दिनों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






