उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

rain


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है।

2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 31 जनवरी को फिर बदलाव हो सकता है।

बारिश और बर्फबारी के चलते राज्य में दो बार्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 26 ग्रामीण मार्ग समेत कुल 31 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित देहरादून जिला है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में दो बार्डर रोड सहित तीन ग्रामीण मार्ग, टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे