उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी के आसार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
चटक धूप और शुष्क मौसम के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






