उत्तराखंड - होली तक ऐसा रहेगा पहाड़ और मैदान का मौसम, देखिए अपडेट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - होली तक ऐसा रहेगा पहाड़ और मैदान का मौसम, देखिए अपडेट

rain

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन में खिल रही चटख धूप गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन अब भी सुबह शाम पारा गिर रहा है।


 

देहरादून.(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन में खिल रही चटख धूप गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन अब भी सुबह शाम पारा गिर रहा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से लेकर 9 मार्च यानी होली के‍ दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद तापमान में धीरे बढ़ोत्तरी होगी और एक सप्ताह के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में होली के बाद एकाएक गर्मी बढ़ने लगेगी।

रविवार पांच मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। छह से आठ मार्च तक को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। नौ मार्च से लेकर 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub