उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

rain


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। सुबह, शाम और रात को सर्दी जारी है। वहीं, दिन का तापमान बढ़ने और अधिकतम तापमान में परिवर्तन के चलते फ्लू, जुकाम, बुखार आदि की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।

 

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है।

 

मौसम विभाग 20 फरवरी से बारिश की उम्मीद की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,  21 और 22 फरवरी को पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दोरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 और 23 फरवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों के कुछ स्थानों पर दो से तीन दिन तक तापमान में दिनचर परिवर्तन 18 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में 19 और 20 फरवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। ऐसे में सर्दी और फ्लू के आसार ज्यादा होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह इस अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना है। साथ ही प्रमुख नदियों का जल प्रवाह बढ़ने, मिट्टी में नमी की कमी के चलते फसल सूखने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub