उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

LIGHTNING

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है


 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

 

 

मौसम विभाग ने 24 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

देहरादून समेत 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 24 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

25 जून को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।

पहाड़ी जिलों में 26 जून को भी बारिश की संभावना

26 जून को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे