उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश-बर्फबारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद 11 जनवरी को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे