उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश - बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश - बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन

rain


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कल रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऊंचाई वाले इलाकों में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने के का पूर्वानुमान है। बारिश होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने का अनुमान है।जिसके चलते 8 और 9 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है इसके साथ ही,2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे तापमान में तेज गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। 


 


जबकि 10 दिसंबर के बाद प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ सकती है।
 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे