उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट!

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट!

rain


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन, तापमान में वृद्धि होने लगी है।

 

मौसम केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना है।.

 

मौसम केंद्र  के अनुसार 27 से 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान  देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां 30-40 किमी. प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाऐं चलने का अनुमान है हालांकि मैदानी इलाकों में अब भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे